logo

Aadhar Card Update: घर बैठे आधार कार्ड में ऐसे बदलिए अपना पता, बहुत आसान है पूरी प्रक्रिया

9973news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

यदि आप आधार कार्ड होल्डर हैं और आपका पता बदल गया है, तो आप क्या करेंगे। ये सवाल आपके मन में जरूर होगा। इस खबर में आपके सभी सवालों का जवाब है। अब आप आधार कार्ड में अपना पता खुद बदल पाएंगे। ना केवल पता बल्कि आधार कार्ड अपडेट से जुड़े कई वैसे काम हैं जिन्हें आप यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद ही कर सकते हैं। 

यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया में दी जानकारी
यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया में जानकारी दी है। बताया है कि कैसे आप अपने आधार कार्ड में अपना पता बदल सकते हैं। इन निम्नलिखिति बिंदुओं को फॉलो करके आप आसानी से आधार कार्ड में अपना पता बदल सकते हैं। मुश्किल कोई भी नहीं है। 

इन चरणों को पूरा करके अपडेट करें अपना आधार

-सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in को अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर ओपन कर लें।

-यहां आपको होमपेड पर माई आधार सेक्शन नजर आएगा जिसमें आपको जाना होगा।

-यहां आपको अपडेट योर आधार कॉलम नजर आएगा। इसमें अपडेट डेमोग्राफिक डाटा ऑनलाइन पर क्लिक कीजिए।

-जैसे ही आप वो वाला सेक्शन अथवा ऑप्शन क्लिक करेंगे, आपके सामने यूआईडीएआई का सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल ssup.uidai.gov.in खुल जाएगा।

-यहां आप प्रोसिड टू अपडेट आधार ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

-जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपसे आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोर्ड डालने का आग्रह किया जायेगा। ये डालने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालिए और सब्मिट कीजिए। ओटीपी दर्ज करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें दो ऑप्शन दिखेंगे। यहां आप अपडेट डेमोग्राफिक डाटा पर क्लिक कीजिए और आगे बढ़िये।

इस तरह से पूरी हो जाएगी अपडेट की प्रक्रिया
अब आपको पता वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। नीचे लिखा नजर आएगा कि आपको वैलिड दस्तावेज की स्कैन कॉपी सब्मिट करना है। प्रोसिड पर क्लिक करना होगा और आपको पुराना पता दिखेगा। यहां कुछ निजी जानकारी भरनी होगी। वैलिड दस्तावेज सब्मिट करना होगा। यहां आप प्रिव्यू करके देख सकते हैं कि आपका आधार अपडेट हो गया या नहीं। प्रिव्यू करके सब्मिट करना होगा। यहां आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर यानी URN दिया जायेगा।