logo

अंत्यपरीक्षण देखने को लोगों ने खर्च किए 500 डॉलर, जानिए पूरा मामला

अंत्यपरीक्षण देखने को लोगों ने खर्च किए 500 डॉलर, जानिए पूरा मामला

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

कोरोना से जान गंवाने वाले एक 98 वर्षीय शख्स का शव पिछले महीने डाउनटाउन पोर्टलैंड होटल के अंदर प्रदर्शनी के लिए रखा गया। मृ'तक की पत्नी ने अपने पति का श'व को वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए दान दिया था लेकिन शव को दर्शकों के सामने परीक्षण के लिए रखा गया। मृतक का नाम डेविड सॉन्डर्स है। लुइसियाना में वह अपनी 92 वर्षीय पत्नी के साथ रहते थे। डेविड के श'व को चीर-फाड़ के लिए 70 लोगों के सामने रखा गया। 
 
500 डॉलर तक टिकट लिया
सबसे हैरानी की बात है कि लोगों ने इसे देखने के लिए 500 डॉलर तक टिकट लिया।  यह एक अजीब  दृश्य था जब लोग ला'श की चीरफाड़ देखने के लिए इतने मंहगे टिकट खरीद रहे थे। मुल्नोमा काउंटी की मुख्य मेडिकोलीगल डेथ इन्वेस्टिगेटर किम्बर्ली डिलियो ने बताया कि उन्होंने संभावित घटना के बारे में 17 अक्टूबर से पहले पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो और ओरेगन मेडिकल बोर्ड को बताया था।

नागरिक कानूनों के उल्लंघन
डिलियो ने बताया कि जिस तरह सॉन्डर्स के शरीर के साथ व्यवहार किया गया वह एक तरह से श'व का दुरुपयोग माना जा सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच में संकेत मिले हैं कि शव परीक्षण के दौरान किसी तरह के कानून का उल्लंघन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह नागरिक कानूनों के उल्लंघन का मामला हो सकता है।

एक विनाशकारी याद
डिलियो ने कहा कि अपने 20 सालों के करियर में उन्होने कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा। उन्होंने इसे परिवारों के लिए विनाशकारी बताया। अपने प्रियजनों के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उन्हें इस सच से गुजरना होगा कि उनके प्रियजन के श'व के साथ बर्बरता की गई। अब यही उनकी आखिरी याद बनकर रह गया है।