द फॉलोअप टीम, डेस्क:
मरने के बाद कोई वापस लौट सकता है, यह बातें हमने सिर्फ फिल्मो में देखी और सुनी हैं। लेकिन एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह मरने के बाद जिंदा हो गया है। 60 वर्षीय स्कॉट ड्रूमंड नाम के शख्स ने दावा किया है कि जब वो 28 साल के थे तो उनकी मौत हो गई थी। लेकिन 20 मिनट बाद ही वोजिंदा हो गए। उनकी आत्मा दोबारा शरीर में आ गई थी।
स्कीइंग में हो गया था एक्सीडेंट
स्कॉट ने बताया है कि स्कीइंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हुआ था। ऑपरेशन के समय उनकी जान चली गई थी। स्कॉट बताते हैं कि उन्होंने नर्स को डरकर भागते देखा और डॉक्टर्स को बुलाते हुए सुना था। मरने के 20 मिनट बाद वह ज़िंदा हुए थे। स्कॉट का दावा है कि वह दूसरी दुनिया की सैर कर चुके थे। भगवान ने उन्हें यह कहते हुए वापस भेज दिया कि अभी तुम्हारा वक्त नहीं आया है।
बेहद शांति थी दूसरी दुनिया में
स्कॉट इस बारे में कहते हैं कि ‘उन्होंने जब नर्स को अपने मरने के बारे में चिल्लाते हुए सुना, उसके बाद ही उन्हें महसूस हुआ कि उनके बगल में कोई अदृश्य शक्ति थी। उस शक्ति ने उन्हें पलक झपकते ही एक बेहद खूबसूरत मैदान में खड़ा कर दिया। वे उस अदृश्य शक्ति के पीछे-पीछे चल दिए। इस खूबसूरत मैदान में सुंदर और रंग-बिरंगे फूल थे, कमर तक आने वाली मखमली घास थी। सफेद बादल उन्हें छू रहे थे। शक्ति ने उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखने के लिए कहा था। बाईं तरफ काफी लंबे और खूबसूरत पेड़ थे। ऐसे पेड़ उन्होंने पहले कभी नहीं देखे। दूसरी तरफ खूबसूरत फूल थे। वे कहते हैं अब भी उन्हें वो सुंदर फूल याद हैं। स्कॉट का कहना है कि दूसरी दुनिया में बेहद शांति थी।