logo

डिप्रेशन की वजह से अधेड़ ने की आत्महत्या, लॉकडाउन में फंस गया था भांजे के घर

8672news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू प्रेमकूंज में रहने वाले एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है। वो बिहार के औरंगाबाद के निवासी थे। लॉकडाउन से पहले वह जमशेदपुर में अपने भांजे के घर आये थे। उनकी मौत से परिजन काफी दुखी हैं। 

फंदे से झूलती मिली शख्स की लाश
बताया जा रहा है कि शिव कुमार अपने कमरे से बाहर काफी देर तक नहीं निकले थे। उनके भांजे ने दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नही दिया। परिवार के बाकी सदस्य भी कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे।  थोड़ी देर में देखा कि कमरे का दरवाजा लॉक नहीं था ही नही। जब सभी अंदर गए तो देखा कि शिव कुमार सिंह ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव फंदे से झूल रहा था। 

बीते कई दिनों से डिप्रेशन में था शख्स
परिजनों का कहना है कि वह काफी दिनों से परेशान थे। लॉकडाउन की वजह से यहां फंस भी गए थे। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जा रहा है कि शिव कुमार सिंह लॉकडाउन से पहले अपने भांजे के घर आया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।