logo

सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले CISF अधिकारी का फोन जब्त, मुश्किल में सोमनाथ

सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले CISF अधिकारी का फोन जब्त, मुश्किल में सोमनाथ

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस रवाना हुए। जाने के दौरान उनको मुंबई एयरपोर्ट पर CISF के एक ASI सोमनाथ मोहंती ने सिक्योरिटी चेक के लिए एंट्री गेट पर रोक लिया था। उस वक़्त तो सोमनाथ सोशल मीडिया पर 'हीरो' बन गए थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि सोमनाथ मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। 

सोमनाथ मोहंती मुश्किल में फंस गये
सोमनाथ मोहंती ने अपनी ड्यूटी निभाई थी, लेकिन अब उन पर ही प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा दिया गया।  CISF ने ओडिशा के एक मीडिया ऑर्गेनाइजेशन से बात की थी, इसके बाद उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, क्योंकि ये CISF प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है। CISF ने सोमनाथ का मोबाइल इसलिए भी जब्त किया है, ताकि वह इस घटना के बारे में मीडिया से बातचीत न कर पाएं। 

वायरल हुआ था एयरपोर्ट का वीडियो
सोमनाथ मोहंती ने जब एयरपोर्ट पर सलमान को रोका था वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लोगों ने सोमनाथ मोहंती की जमकर तारीफ भी की थी। लोग उन्हें रियल सुपर हीरो भी कह रहे थे। गौरतलब है कि सोमनाथ मोहंती ने एयरपोर्ट की एंट्री गेट पर सलमान खान को रोका और उनको प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा। 

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान रॉ एजेंट और कटरीना कैफ आईएसआई की एजेंट बनी हैं। टाइगर सीरीज की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' और दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है'। 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी विलन के रोल में नजर आने वाले हैं। ये पहली बार है जब इमरान हाशमी सलमान और कटरीना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। 'टाइगर 3' के अलावा सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2', पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और आयुष शर्मा के साथ 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में भी जल्द दिखने वाले हैं।