logo

चिकित्सा विज्ञान : इंसानी शरीर में लगा सुअर का दिल, 9 घंटे तक चली सर्जरी..

heart.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः 
दुनिया में हर दिन कई अजीब तरह की घटना घटती है, जिन पर कभी-कभी विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी अविश्वनीय घटना कई बार मेडिकल साइंस में भी देखने को मिलती है। जी हां! डॉक्‍टर्स ने पहली बार सूअर के दिल को इंसान में लगाया है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। 57 वर्षीय डेविड बेनेट की 9 घंटे चली सर्जरी के दौरान सूअर का हार्ट लगाया गया। सर्जरी अमेरिका के मैरिलैंड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में की गई। 

 


 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
डॉक्‍टर्स की देख रेख में मरीज को रखकर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इंसान का शरीर सुअर हार्ट को स्‍वीकार कर पा रहा है या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है, अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले सूअर को चुना गया। इसमें शरीर में इंसान के 6 तरह के जीन इंजेक्‍ट किए गए ताकि ह्यूमन बॉडी इसे स्‍वीकार कर सके। इसके बाद सूअर में कुछ ऐसे जीन भी इंजेक्‍ट किए गए जो इसके हार्ट के आकार को बढ़ने से रोकते हैं, ताकि इंसानी शरीर में पहुंचने के बाद यह स्‍थायी रहे। मरीज के डैमेज हो हार्ट को निकाला गया और सूजर के जेनेटिकली मोड‍िफाइड हार्ट को ट्रांसप्‍लांट किया गया। 


 

सूअर का हार्ट ही क्‍यों 
डॉक्‍टर्स का कहना है, सूअर का हार्ट इसलिए चुना गया क्योकि यह दिल आसानी से उपलब्‍ध हो सकता है। 6 महीने के अंदर इसके दिल इंसानी हार्ट के आकार के मुताबिक बदला जा सकता है। यही वजह है कि कई बायोटेक कंपनियां सूअर के अंगों को विकसित कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है, डेविड के हार्ट को एक ऐसी मशीन से कनेक्‍ट किया गया है जो ब्‍लड को पंप करने में मदद करती है. जल्‍द ही यह पता चल जाएगा कि मरीज का शरीर सूजर के दिल को स्‍वीकार कर पा रहा है या नहीं। इसलिए अगले कुछ हफ्ते मरीज के लिए अहम हैं।