द फॉलोअप टीम, दिसपुर:
हमारे देश में खिलाडियों की स्थिति अब भी बहुत अच्छी नहीं है। आज हम जितने भी ओलम्पियन्स के नाम सुन रहे हैं, उनमें से ज्यादातर खिलाड़ी बहुत ही गरीब घरों से ताल्लुक रखतें हैं। कोई किसान के बच्चें हैं तो किसी के पास पिता के पैरों में चप्पल तक नहीं है। इसी गरीबी में ना जाने कितने कितने ऐसे टैलेंट हैं, जो दबकर रह गए हैं। हम यहां जिसकी बात करेंगे उसका नाम है पिंकी करमाकर। पिंकी दिहाड़ी मजदूरी कर 167 रुपए कमाती हैंं। लेकिन पिंकी हमेशा से मजदूर नहीं थी। वह भी कभी बड़े सपने देखती थी। वह भी जीवन में कुछ अच्छा करना चाहती थी, उससे भी सरकार ने कई वादे किये थे। लेकिन आज पिंकी हाथ कुछ आया है तो वह है सिर्फ निराशा और टूटे सपने।

टूटे सपने लेकर जी रही पिंकी
पिंकी असम के डिब्रूगढ़ की हैं। 2012 में लंदन के नॉटिंघमशायर में अपने हाथों में ओलंपिक मशाल लेकर पिंकी ने ही सड़कों पर दौड़ी थीं। जब वह ओलंपिक मशाल लेकर दौड़ी थीं, तब उसने नहीं सोचा था कि उसको इतना संघर्ष भी करना पड़ेगा। पिंकी करमाकर की आर्थिक हालत बेहद खराब है। दिहाड़ी मजदूरी से आये 167 रुपए से ही वह अपने परिवार का पेट पालती हैं। पिंकी चाय बागान में मजदूरी करती हैं।

कैसे हुआ था सिलेक्शन
साल 2012 के ओलंपिक में पिंकी 17 साल की थीं। तब वह UNICEF Sports for Development (S4D) कार्यक्रम चला रही थीं। इसके कार्यक्रम के जरिये पिंकी करीब 40 महिलाओं को फिटनेस के लिए जागरूक कर रही थीं। इसी कार्यक्रम के जरिये लंदन ओलंपिक ऑर्गनाइजिंग कमेटी की तरफ से पिंकी का चयन भारत के टॉर्च बिययर के रूप में हुआ था। तब जाकर पिंकी करमाकर नॉटिंघमशायर की सड़कों पर ओलंपिक मशाल लेकर दौड़ी दी थीं। भारत वापस आने पर उनका इतना भव्य स्वागत हुआ था जैसे वह कोई मेडल जीतकर आयीं हों। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे।

पहले देखती थी बड़े सपने
पिंकी ने बताया कि जब उसे मशाल ले जाने का मौका मिला, तब वह आत्मविश्वास से भरी हुई थी। उस वक़्त वह 10वीं क्लास में पढ़ रही थीं। तब वह बड़े सपने देखा करती थीं, लेकिन गरीबी ने हिम्मत तोड़ दी। मां की मौत के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत थी। इसलिए चाय के बागान में मजदूरी करनी पड़ी। पिंकी को सरकार और UNICEF की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। जब उन्होंने ओलंपिक टॉर्च रिले में देश का प्रतिनिधित्व किया तह उनसे कई वादे किए गए थे, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हुआ। इसलिए मजदूर की बेटी मजदूरी कर रही है।
