logo

Ranchi : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को चीन और पाकिस्तान से हो रही थी हथियारों की सप्लाई, सहयोगी निवेश पुलिस की गिरफ्त में

2491d650-36a9-4d5f-92e5-a4f69ef03414.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के पैसों को बाजार में खपाने वाला निवेश कुमार यूपी के बक्सर से गिरफ्तार हो गया है। PLFI का चीन और पाकिस्तान से कनेक्शन सामने आया है। PLFI  सुप्रीमो दिनेश गोप को पाकिस्तान और चीन से हथियारों की सप्लाई हो रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश गोप तक हथियार उसका करीबी निवेश कुमार पहुंचा रहा था। निवेश कुमार के पास से जब्त किए गए उसके मोबाइल से कई खुलासा हो रहा है।  मोबाइल में दिख रहा है कि निवेश का पाकिस्तान के किसी व्यक्ति के साथ व्हाट्सएप चैटिंग होता था साथ ही  वीडियो चैटिंग पर बात होती थी। 


हथियार की तस्वीरें भी 
व्हाट्सएप चैट में हथियार की तस्वीरें भी है। विदेशी हथियार निवेश खरीदता है और उसे दिनेश गोप को देता है। पुलिस अभी किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि हथियार की खरीदारी दिनेश गोप के लेवी के पैसे से ही की गई है। पुलिस को आशंका है कि आंतकी संगठनों और दूसरे राष्ट्र विरोधी संगठनों से भी संपर्क हो सकता है। झारखंड पुलिस के वरीय पुलिस अधिकारी आज इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकते हैं। 


बक्सर से गिरफ्तार किये गये 
पुलिस नें निवेश कुमार, शुभम कुमार, ध्रुव कुमार और अंजलि कुमारी को बक्सर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अंजलि कुमारी निवेश की गर्लफ्रेंड है। तीनों दिल्ली से आ रहे थे। रांची पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद बक्सर के एसपी को सूचना दी गयी। बक्सर पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 12 लाख नगद, एक कार व 14 मोबाइल फोन बरामद किया है। रांची पुलिस ने सभी को बक्सर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस चारों अपराधियों को लेकर देर शाम रांची के लिए रवाना हो गयी है।