logo

मुगलों का शासन था..पुर्तगाल का हिस्सा रहा लेकिन गोवा कभी अपनी भारतीयता नहीं भूला: पीएम मोदी

16244news.jpg

द फॉलोअप टीम, पणजी: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा मुक्ति दिवस समारोह में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे थे। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने पुनर्निर्मित पोर्ट अगुआडा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और गोवा में दावोरलिम-नावेलिम में गैस इन्सुलेट सब-स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 

मुगलों के शासन में पुर्तगाल का कब्जा
प्रधानमंत्री ने यहां जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि गोवा, पुर्तगाल शासन के अधीन उस समय आया जब देश के अन्य प्रमुख हिस्से में मुगलों का शासन था। प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों के बाद भी ना तो गोवा अपनी भारतीयता भूला है और ना ही भारत अपने गोवा को भूला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गोवा में लोग जिंदगी को खूब एन्जॉय करते हैं। 

पोप को दिया भारत आने का न्योता
पीएम ने संबोधन के दौरान बताया कि मैं कुछ समय पहले इटली गया था। मैं वेटिकन सिटी भी गया था। वहां मुजे पोप फ्रांसिस से मिलने का अवसर मिला है। मैंने उनको भारत आने के लिए आमंत्रित किया, जिस पर संत पोप फ्रांसिस ने कहा कि ये सबसे बड़ा उपहार हो जो आपने मुझे दिया है। पीएम ने कहा कि ये भारत की विविधता और हमारे उज्जवल लोकतंत्र के लिए उनका प्यार है। 

पीएम ने मनोहर पर्रिकर को किया याद
प्रधानमंत्री ने मौके पर गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मनोहर पर्रिकर जी की चरित्र से देश ने देखा कि गोवा के लोग कितने ईमानदार, प्रतिभाशाली और मेहनती हैं। उनके जीवन के दौरान हमने देखा कि कोई अपनी अंतिम सांस तक अपने राज्य और लोगों के प्रति कितना समर्पित रह सकता है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा अभूतपूर्व थी। 

कई मामलों में काफी आगे है गोवा
पीएम ने कहा कि गोवा सुशासन, प्रति व्यक्ति आय सहित कई अन्य मामलों में शीर्ष पर है। पीएम ने कहा कि मैं गोवा की सभी पात्र आबापदी को कोविड की पहली खुराक का शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज मैं कह सकता हूं कि प्रमोद सावंत जी गोवा के विकास के लिए बड़े विजन के साथ काम कर रहे हैं।