logo

सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद रहेंगे दिलीप कुमार जी, उनमें अद्वितीय प्रतिभा थी- पीएम मोदी

सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद रहेंगे दिलीप कुमार जी, उनमें अद्वितीय प्रतिभा थी- पीएम मोदी
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूरा बॉलीवुड उन्हें अलग-अलग तरीके से याद कर रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़ा कलाकार दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दे रहा है। लगभग पांच दशक तक फिल्म इंडिस्ट्री में कई हिट फिल्में देने वाले दिलीप कुमार ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनको कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जायेगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था। कई पीढ़ियां मंत्रमुग्ध थीं। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। रेस्ट इन पीस। 

अक्षय कुमार ने दिलीप कुमार को बताया हीरो
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी। अक्षय कुमार ने लिखा कि दुनिया के लिए कई अन्य लोग हीरो हो सकते हैं लेकिन हम अभिनेताओं के लिए केवल वो हीरो थे। दिलीप कुमार सर भारतीय सिनेमा के एक पूरे युग को अपने साथ ले गए। मेरी भावनाएं और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। ओम शांति।