logo

ट्रिम्ड दाढ़ी के साथ नए लुक में दिखे प्रधानमंत्री मोदी, देखिए! अमेरिकी दौरे की दिलचस्प तस्वीरें

ट्रिम्ड दाढ़ी के साथ नए लुक में दिखे प्रधानमंत्री मोदी, देखिए! अमेरिकी दौरे की दिलचस्प तस्वीरें

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

पीएम मोदी 3 दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गुरुवार सुबह वॉशिंगटन पहुंचे। पीएम मोदी ने सबसे पहले वहां कोविड समिट को संबोधित किया और भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की। वॉशिटंगन में एयरफोर्स-1 के विमान से पहुंचे पीएम मोदी का अमेरिका में भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी इस दौरान बदले लुक में नजर आए। पीएम मोदी का नया लुक काफी हद तक उनके पुराने लुक जैसा था। सोशल मीडिया में पीएम मोदी के नए लुक की काफी चर्चा है। 

कुर्ता-पायजामा और बंडी में दिखे पीएम
बीते लगभग 2 साल से बढ़ी हुई दाढ़ी और बाल में नजर आ रहे पीएम मोदी ट्रिम की गई दाढ़ी और कटे हुए बाल में नजर आए। पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता पायजामा के साथ ऊपर मोदी कुर्ता पहन रखा था। पीएम मोदी ने ब्राउन कलर की बंडी पहनी हुई थी। वॉशिंगटन पहुंचने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने इसी ड्रेस में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 

कई द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे पीएम
गौरतलब है कि पीएम मोदी क्वाड समिट में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचे हैं। क्वाड समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल है। इस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी जो बाइडेन सहित अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा भी लेंगे। पीएम मोदी यहां अफगानिस्तान में उपजे ताजा हालात पर भी चर्चा कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया में लोगों की प्रतिक्रिया
इधर पीएम मोदी के नए लुक को लेकर सोशल मीडिया में अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोग कह रहे हैं कि पीएम का फैशन सेंस कमाल है। लोग कह रहे हैं कि विदेशी दौरे के लिए पीएम मोदी ने परफेक्ट लुक धारण किया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक पीएम मोदी बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी का लुक काफी हद तक कविगुरु रविंद्रनाथ ठाकुर जैसा था।