logo

पीएम मोदी का तीन दिनी अमेरिका दौरा, बाइडन से होगी पहली मुलाकात

पीएम मोदी का तीन दिनी अमेरिका दौरा, बाइडन से होगी पहली मुलाकात

द फॉलोअप टीम, दिल्‍ली: 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू होगा। पीएम वहां राष्ट्रपति जोय बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के साथ यात्रा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव श्रृंगला भी हैं। पीएम मोदी और बाइडन के बीच पिछले 8 महीने के अंदर दो बार वर्चुअल मीटिंग हुई है लेकिन आमने-सामने मुलाकात अब होगी। पीएम की अंतिम बड़ी विदेश यात्रा 2019 नवंबर में हुई थी, जब वह ब्राजील गए थे। फिर वह मार्च में वह बांग्लादेश के दौरे पर भी गए थे।

पीएम मोदी का ये होगा रूटीन 

22 सितंबर- अमेरिका के लिए रवाना
23 सितंबर- अमेरिका पहुंचेंगे
23 सितंबर- ऑस्ट्रेलिया, जापान के पीएम से मुलाकात
24 सितंबर- पीएम मोदी और बाइ़डन की मुलाकात
24 सितंबर- क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे पीएम
25 सितंबर- UNGA में पीएम मोदी का संबोधन
26 सितंबर- स्वदेश लौटेंगे पीएम मोदी

किन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

पीएम मोदी और बाइडेन के बीच होने वाली बैठक में कट्टरपंथ, उग्रवाद, सीमा पार आतंकवाद और वैश्विक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने पर चर्चा की जा सकती यही। इस वार्ता में अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी शामिल होंगी।  उपराष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की यह पहली औपचारिक बातचीत होगी।  अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है।