द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिवसीय अमेरिकी यात्रा के लिए भारतीय समयानुसार बुधवार रात वाशिंगटन पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका विशेष विमान अफगानिस्तान के एयर स्पेस से ना गुजरकर पाकिस्तान के एयरस्पेस से गुज़रा। पाकिस्तान के एयर स्पेस से विमान को गुजरने की इज़ाज़त पाकिस्तानी हुकूमत ने दे दी थी। गौरतलब है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध करते हुए पाकिस्तान ने साल 2019 में भारतीय राष्टपति और 3 बार प्रधानमंत्री को अपने वायुक्षेत्र से गुजरने की इज़ाज़त नहीं दी थी। इस बार पाकिस्तान ने मंजूरी दी।

वाशिंगटन पहुंचकर मोदी ने किया कोविड समिट को सम्बोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाशिंगटन पहुंचने के बाद तड़के ही उन्होंने कोविड समिट को भी संबोधित किया। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, दूसरी लहर के दौरान भारत के साथ दुनिया एक परिवार की तरह खड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में भारत के साथ एकजुट होने और समर्थन करने के लिए सभी देशों को धन्यवाद भी कहा।

अमरीकी राष्ट्रपति ने कोविड समिट में भारत को लेकर कही ये बात
समिट को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मोदी की उपस्थिति में कहा कि भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया की क्वाड साझेदारी से 100 करोड़ वैक्सीन डोज भारत में बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का ये 7वां अमेरिकी दौरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से ये उनकी पहली औपचारिक मुलाकात होगी।
मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का ये है प्लान
23 सितम्बर यानी आज गुरुवार, अमरीकी दौरे का पहला दिन
- आज मोदी एपल सीईओ टिम कुक, कक्वालकॉम तथा एडोब के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।
-अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ आज संभावित बैठक होने की भी सम्भावना है.
-मोदी के अमेरिकी दौरे का आज पहला दिन इसलिए भी ख़ास है की मोदी ऑस्ट्रेलिया और जापान के राष्ट्राध्यक्षों से आज द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।

मोदी-बाइडेन की द्विपक्षीय वार्ता
कल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बातचीत होगी। ज्ञात हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद जो बाइडेन की प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह पहली द्विपक्षीय बातचीत होनी है। बहरहाल, साल 2019 में कोरोना काल के दरम्यान मोदी और जो बाइडेन की फ़ोन पर भी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत-अमेरिका साथ लड़ने, वैश्विक अर्तव्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे विभिन्न मसलों पर बातचीत हुई थी। दौरे के दूसरे दिन मोदी क्वाड देशों (भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के नेताओं के साथ वाइट हाउस में बैठक भी करेंगे, जिसमे कई एहम मसलों पर बातचीत होनी है। दौरे के दूसरे दिन संयुक्त राष्ट्र में सम्बोधन के लिए मोदी न्यूयोर्क से उड़ान भरेंगे।

अमेरिकी दौरे के आखिरी दिन ये होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को सम्बोधित करेंगे। ज्ञात हो कि वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 देश हैं जिसमें विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश शामिल हैं। यूनाइटेड नेशन में कोरोना वायरस से लड़ने, वैश्विक अर्तव्यवस्था को बेहतर बनाने, आतंकवाद से सामूहिक लड़ाई लड़ने, जलवायु परिवर्तन और हाल ही में अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन जैसे विभिन्न मसलों पर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। आखिर में अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन के बाद मोदी 26 सितम्बर को भारत लौटने के लिए न्यूयोर्क से उड़ान भरेंगे।
