logo

30 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किए कई खुलासे

6296news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू : 
जिला पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 30 किलो डोडा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। जानकारी के अनुसार डोडा को उत्तर भारत के राज्यों में भेजा जाना था। तीनों गिरफ्तार आरोपी पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाला है। 

पुलिस तस्करों को धर दबोचा 
जानकारी के अनुसार लेस्लीगंज एसडीपीओ अनुप कुमार बड़ाईक को सूचना मिली थी कि पिपराटांड़ से अफीम की तस्करी होने वाली है। इसी सूचना के आधार पर पिपराटांड़ थाना प्रभारी करमपाल भगत के नेतृत्व में बिदरा गांव के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस ने देखा कि तीन लोग अरहर के खेत में छुपे हुए हैं और बाहर नहीं निकल रहे हैं। पुलिस तीनों के पास जाने लगे।   इसी बीच सभी भागने लगे लेकिन पुलिस ने खुर्शीद अंसारी, रब्बानी अंसारी और अशफाक आलम को दौड़ा कर पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर 30 किलो डोडा जब्त किया गया। डोडा एक प्लास्टिक के बोरा में बंद कर रखा गया था।