logo

22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार कई दिनों से चला रहे थे नशे का कारोबार

5137news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर 
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र की इकरा कॉलोनी से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों युवक आजाद नगर के रोड नंबर 17 में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इन युवकों के पास से जो ब्राउन शुगर बरामद किया है, उसकी कीमत तकरीबन पांच हजार रुपये है। 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम सैफ खान और मोहम्मद रफीक अकरम अंसारी है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल और एक स्कूटी भी जब्त की है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि, सूचना मिली थी कि ये दोनों के पास ब्राउन शुगर है। सूचना के आधार पर इकरा कॉलोनी के रोड नंबर 1 में पुलिस की टीम तैनात की गई। 
रात तकरीबन 8 बजे स्कूटी पर दोनों युवक आते दिखे। पुलिस ने जब इन्हें रूकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। 

ये भी पढ़ें.....

नशे के व्यापार में संलिप्त थे दोनों युवक
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सैफ के पास से 12 और शफीक अकरम अंसारी के पास से ब्राउन शुगर की 10 पुड़िया बरामद हुई। थानेदार ने बताया दोनों आरोपी आदित्यपुर से ब्राउन शुगर मानगो ला रहे थे। पिछले कई दिनों से दोनों मिलकर ये अवैध धंधा कर रहे थे। जानकारी में यह भी सामने आया की दोनों घूम-घूमकर लोगों को ब्राउन शुगर ऊंची कीमत में बेचा करते थे।