logo

पलामू: सिपाही ने रक्तान कर बचाई महिला की जान, SP चंदन कुमार सिन्हा ने की थी पहल

11374news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू: 

पलामू जिला के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की एक पहल की खूब तारीफ हो रही है। गौरतलब है कि मेदिनीनगर के एक व्यक्ति की पत्नी को ऑपरेशन के लिए बी निगेटिव ग्रुप के खून की जरूरत थी। व्यक्ति को खून नहीं मिल पा रहा था। आखिरकार थक-हारकर शख्स ने पलामू एसपी से संपर्क किया। ऐसे में चुनौती थी कि बी निगेटिव ब्लड ग्रुप कैसे ढूंढ़ा जाए। आखिरकार पुलिस का एक जवान मिला जिसका ब्लड ग्रुप बी निगेटिव था। 

पुलिस के जवान ने किया रक्तदान
काफी तलाश के बाद पता चला कि जवान अजय चंद्र पांडेय का ब्लड ग्रुप बी निगेटिव है। जवान से जब महिला की स्थिति के बारे में बतााय गया तो वो झट से खून दान करने के लिए तैयार हो गया। सही वक्त पर खून मिल जाने की वजह से महिला की जान बच गई। व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक और खून दान करने वाले जवान का शुक्रिया अदा किया। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एलान किया कि रक्तदान करने वाले जवान को 1 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस की सेवा पुस्तिका में भी जवान अजय चंद्र पांडेय का उल्लेख किया जाएगा। 

एसपी ने घटनाक्रम किया किया जिक्र
कल मेदिनीनगर में एक व्यक्ति को अपने पत्नी के ऑपरेशन के लिए B नेगेटिव खून की सख्त जरूरत थी, जो उसे उपलब्ध नहीं हो रहा था। उसने मुझसे संपर्क किया। तब B नेगेटिव ग्रुप के एक पुलिस जवान को मैंने ढूंढा एवं उस जवान ने कल ही ब्लड बैंक में खून दिया। जिस व्यक्ति को खून की जरूरत थी। खून देने वाले जवान को मैं पुरस्कार स्वरूप 1000 रुपया नगद दे रहा हूँ जो उसकी सेवा पुस्तिका में भी अंकित होगा। लोग इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।