logo

रांची में चल रही थी अफीम पाउडर की फैक्ट्री, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

6279news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांचीः 
राज्य को नशा मुक्त बनाने का पुलिस प्रशासन हर मुमकिन प्रयास कर रही है। हालांकि अफीम तस्करों का अवैध धंधा कम होने का नाम नहीं ले रहा। बता दें कि राजधानी रांची में भी अफीम का पाउडर तैयार किया जाने लगा है। इसके लिए बकायदा मिनी प्रोसेसिंग फैक्ट्री भी लगा ली गई थी। इस फैक्ट्री में अफीम का डोडा लाकर उसे पाउडर बनाया जा रहा था। 

पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई। पुलिस ने यहां छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। रांची के दशम फॉल इलाके में अफीम का पाउडर तैयार करने के लिए मिनी प्रोसेसिंग फैक्ट्री लगाई गई थी। यहां अफीम का डोडा लाकर पाउडर बनवाया जा रहा था। अफीम के पाउडर की तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।

होटल की आड़ में बेचा जा रही थी अफीम
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पाहन मुंडा उर्फ पहना दामी गांव के एक होटल के पीछे अफीम बेचने के लिए एक दुकान खोल रखा था। रांची के अलावा बिहार, यूपी समेत अन्य इलाकों के लोग उसके पास आते हैं और अफीम खरीदकर ले जाते हैं। करीब एक साल से वो खुलेआम अफीम की तस्करी कर रहा था। 
बीते बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि अफीम खरीदने के लिए एक व्यक्ति दामी गांव पहुंचा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने पाहन के दुकान पर छापेमारी की और दोनों को दबोच लिया। इनके पूरे नेटवर्क को पुलिस खंगाल रही है। 

दो किलो अफीम सहित कई सामान जब्त
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के पास से दो किलो अफीम, सात बोरा डोडा चूर्ण के अलावा वजन नापने वाला इलेक्ट्रानिक मशीन, डोडा को पीसने वाली मशीन सहित अन्य सामान जब्त किया। बताया जा रहा है की जब्त अफीम और डोडा की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में दशम फॉल थाना क्षेत्र का पाहन मुंडा और चान्हो का ओसेद मियां उर्फ उमेद शामिल है।