logo

लिट्टीपाड़ा हत्याकांड में नया खुलासा, कोई तीसरा ही निकला बच्चे और जैप जवान का हत्यारा

8106news.jpg
द फॉलोअप टीम, पाकुड़:

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक घटना घटी थी। आरंभिक जांच में कहा गया था कि जैप जवान ने बच्चे को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली। आम तोड़ने को लेकर विवाद की बात सामने आई थी। अब इस मामले में नई बात निकल कर सामने आई है। पता चला है कि ये दरअसल दोहरे हत्याकांड का मामला है। किसी तीसरे शख्स ने जैप जवान और बच्चे की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

सोनू केवट ने ही कर दी दोनों की हत्या
एसडीपीओ ने बताया कि पहले ये बताया गया था कि जैप के जवान ने गोली चलायी थी। उसके बाद उसने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। हालांकि जब मामले की गहनता से जांच की गयी। वारदात की कड़ियां जोड़ी गयी तो कुछ और ही पता चला। जानकारी के मुताबिक जैप जवान ने 13 साल के मोनू केवट को आम तोड़ते हुए पकड़ लिया था। इसी विवाद में मोनू केवट के बड़े भाई ने गोली चलाई थी जो जैप जवान के पेट को चीरती हुई मोनू को लगी। घटना में दोनों की मौत हो गयी। 

हत्यारोपी सोनू केवट को भेजा गया जेल
एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पक्षो के बयान के आधार पर सोनू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सोनू से थाने में काफी पूछताछ की गई। हथियार की खोजबीन भी की गई। सोनू केवट को मंडल कारा भेज दिया गया है।