logo

अंतर्राज्यीय गिरोह से पुलिस ने जब्त किया 92 किलो गांजा, 46 लाख रुपए है कीमत

7518news.jpg
द फॉलोअप टीम, सिमडेगा:

पुलिस ने नशे के अंतर्राज्यीय गिरोह के पास से 92 किलो गांजा बरामद किया है।  साथ ही दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने इन नशे के कारोबारियों को पकड़ा है। बरामद गांजे की कीमत करीब 46 लाख रुपए बताई जा रही है।

आरा भोजपुर के हैं दोनों आरोपी
आरोपियों में बिरदा नंद पासवान और सबरजीत प्रसाद शामिल हैं। ये दोनों आरा भोजपुर के रहने वाले हैं। एसपी डॉ. शम्स तबरेज ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान ठेठईटांगर पुलिस को सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा गिरिडीह ले जाया जा रहा है।

तलाशी में मिला 92 किलो गांजा
पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो कार सवार बिरदा नंद पासवान और सबरजीत प्रसाद घबरा गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार में 92 किलो गांजा मिला।