logo

रांची में पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, विवेकानन्द विद्या मंदिर के छात्रों ने बजाया शानदार बैंड

रांची में पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, विवेकानन्द विद्या मंदिर के छात्रों ने बजाया शानदार बैंड

द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची पुलिस लाइन में रविवार से तीन दिवसीय दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले की पुलिस टीम भाग ले रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में पुलिसकर्मी खेल के क्षेत्र में अपना जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के 5 जिलों के खिलाड़ियों ने परेड के जरिए किया, समारोह के मुख्य अतिथि रांची रेंज के डीआईजी पंकज कंबोज, रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के साथ-साथ लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी के पुलिस अधीक्षकों ने बलून उड़ा कर और सफेद कबूतरों को आजाद कर खेल प्रतियोगिता का आगाज करवाया। मौके पर विवेकानंद स्कूल के छात्रों ने भव्य बैंड का प्रदर्शन किया।

खेलकूद से तनाव भी होता है कम
पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर रांची रेंज के डीआईजी पंकज कंबोज ने कहा कि खेलकूद न सिर्फ शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि तनाव भी कम करता है। डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए तनाव एक ओर जहां चुनौती है, वहीं दूसरी ओर इससे पार पाने के लिए फिट रहना जरूरी है। ये सिर्फ खेल के द्वारा ही संभव हो सकता है। वहीं रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि पुलिस के लिए खेलकूद हमारे दिनचर्या का अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से लोग शारीरिक तौर सक्षम होते हैं, उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में बेहतर कार्य के लिए जरूरी है कि लोग पूर्णत: फिट रहें।


 

कौन रहा आज का विजेता
उद्घाटन के पहले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता में रांची बनाम खूंटी में राँची टीम विजयी रही। दूसरा मैच सिमडेगा बनाम गुमला के बीच खेला गया जिसमें सिमडेगा बिजयी रही, हैण्ड बॉल में राँची बनाम खूटी जिसमें रॉची की टीम विजयी रही, दूसरा मैच गुमला बनाम सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें गुमला की टीम विजयी रही। वॉलीबाल में पहला मैच सिमडेगा बनाम लोहरदगा के बीच खेला गया जिसमें सिमडेगा की टीम विजयी रही दूसरा मैच रोंची बनाम खूंटी के बीच खेला गया जिसमें रांची की टीम विजयी रही। बास्केटबाल में बूटी बनाम गुमला के बीच खेला गया जिसने गुमला की टीम विजयी हुई 400 मीटर पुरुष दोड में प्रथम और द्वितीय स्थान गुमला एवं तृतीय स्थान लोहरदगा को प्राप्त हुआ 400 मीटर महिला दौड में प्रथम स्थान गुमला द्वितीय एवं तृतीय स्थान राँची को प्राप्त हुआ। गोला फेंक में प्रथम और द्वितीय रोची एवं तृतीय स्थान गुमला को प्राप्त हुआ।