logo

कोरोना या है मजाक! मेला बंद करवाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाई लाठी, लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां

7708news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

एक ओर जहां पूरे राज्य में कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है, पुलिस प्रशासन दिन रात सुरक्षा और गाइडलाइन्स की निगरानी कर रही वहीं, कुछ ऐसे भी लोग है जिन्हे इन सब से कोई वास्ता नहीं। कोरोना के कारण प्रदेश में लॉकडाउन है। सभी मेला-जुलूस पर कड़ी पाबन्दी है। बावजूद इसके मेले का आयोजन किया गया। 

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला
नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी में चड़क पूजा मेला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 लोग जुटे। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अली अकबर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्हें समझाने की कोशिश की। जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। 

दर्जन भर लोगों को किया गिरफ्तार
शर्मनाक घटना में थाना प्रभारी सहित पुलिस जवान घायल हो गए। सभी घायलों को नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा, डीएसपी संजय कुमार सिंह और बीडीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। बता दें कि मामले में नीमडीह के प्रमुख अजीत सिंह पात्र एवं उसके भतीजे बुलबुल सिंह पातर समेत दर्जनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।