logo

पिठोरिया में पुलिसकर्मी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

6881news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

रांची के पिठोरिया थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मी की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप देवीचरण राम नाम के शख्स पर लगा है। आरोपी के खिलाफ बीते 23 मार्च को ही प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। पिठोरिया पुलिस ने आरोपी देवीचरण राम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

घर में अकेली पा कर किया दुष्कर्म
पुलिस को दिये गये बयान में पुलिसकर्मी की पीड़िता पत्नी ने बताया कि उनके पति 17 मार्च को ड्यूटी पर थे। रात को तकरीबन 10 बजे वो अपने 2 साल के बेटे के साथ अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर गांव का देवीचरण राम खिड़की के सहारे घर में घुस आया। घुसते ही उसने पूछा कि घर में कौन-कौन है। पीड़िता के मुताबिक उसने जैसे ही बताया कि वो घर में अकेली है तो आरोपी  छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर पीटा और गिरा दिया। पीड़िता का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

देवर के आने पर भाग गया आरोपी
पीड़िता ने बताया कि इसी बीच उसका देवर जो ऑटो चलाता है, घर वापस आया। उसने दरवाजा खटखटाया। महिला के मुताबिक मेन गेट का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलता देख वो खिड़की की तरफ गया। खिड़की के बाहर उसे चप्पल दिखा तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। महिला का देवर भी खिड़की के सहारे अंदर आया तो देखा कि देवीचरण दुष्कर्म कर रहा है। जैसे ही देवर कमरे में दाखिल हुआ आरोपी उसके साथ हाथापाई कर भाग निकला। 

आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी
पीड़िता ने कहा कि मैंने ये पूरा वाकया पति और पड़ोसियों को बताया। गांव वालों ने देवीचरण को पकड़ लिया। पीड़िता का आरोप है कि देवीचरण ने अपराध स्वीकार कर लिया पुलिस को इसके बारे में कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।