logo

हर दिन पांच किलो सोना पहनकर निकलते हैं पुणे के प्रशांत सपकाल, बप्पी लाहिरी से मिली प्रेरणा 

हर दिन पांच किलो सोना पहनकर निकलते हैं पुणे के प्रशांत सपकाल, बप्पी लाहिरी से मिली प्रेरणा 

द फॉलोअप टीम, पुणे:

सोना अब इतना महंगा हो गया है कि आम आदमी की पहुंच से दूर है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनके जूते से लेकर घड़ी तक सोने के हैं। उनमे से एक हैं पुणे का रहने वाले प्रशांत सपकाल। यह शख्स अपने शरीर पर हर दिन 5 किलो सोना पहनकर बाहर निकलता है। लोग इसे गोल्डमैन कहते हैं। प्रशांत पेशे से एक बिल्डर हैं। सोना पहनना उनका शौक है।  प्रशांत बताते हैं कि वह जो सोना पहनते हैं, वो सारा उनकी मेहनत की कमाई से खरीदा गया है। प्रशांत को गाड़ियों का भी शौक है। 

जूता भी है सोने का 

प्रशांत सपकाल ने अपने रॉयल अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया है। उन्हें सोने का इस कदर शौक है कि लोग उन्हें गोल्डमैन कहने लगे प्रशांत कोई 100 या 200 ग्राम सोना नहीं पहनते हैं। उनके पास पूरे पांच किलो सोने के आभूषण हैं। प्रशांत की घड़ियां और जूते भी सोने के हैं। 29 साल के प्रशांत सपकाल डेढ़ करोड़ का सोना पहनते हैं। प्रशांत का दावा है कि हर गहने की रसीद उसके पास है।  प्रशांत के बाहर निकलने के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए उनके पास 7 से 8 बाउंसर होते हैं। सोने के शौक की बात करें तो प्रशांत के जूते सोने के बने हुए हैं। 

 कपड़ों में भी सोना 

प्रशांत  मोटी-मोटी कई चेन पहनता है। यहां तक की उसके कपड़ों में भी सोना जड़ा रहता है। फोन में भी सोने का कवर चढ़ा हुआ है। कुल मिलाकर पंजों से लेकर चोटी तक, हर जगह सोना ही सोना। प्रशांत अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। उनके साथ हर वक़्त 8 बाउंसर रहते हैं। प्रशांत बताते हैं कि  वह बप्पी लहरी को सुना करते थे। वह अपने पसंदीदा गायक के सोने के शौक से प्रशांत प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके और उन्हें भी सोना पहने के शौक लग गया।