logo

16 साल के प्रथमेश जाजू ने खींची 'चांद' की सबसे साफ और खूबसूरत तस्वीर

16 साल के प्रथमेश जाजू ने खींची 'चांद' की सबसे साफ और खूबसूरत तस्वीर
द फॉलोअप टीम, डेस्क:

चांद को देखकर तस्वीर उतारना सभी को अच्छा लगता है। कभी-कभी चांद की सतह को सामने से देखने का मन करता है। पुणे के 16 साल के लड़के ने चांद की इतनी साफ और खूबसूरत तस्वीरें क्लिक की हैं कि बस आप भी उनकी फोटोग्राफी के कायल हो जाएंगे। यह चांद की अब तक में से ली गयी सबसे साफ़ और शार्प तस्वीरों में से एक है। इसको जिसने तैयार किया है वह महज 16 साल के हैं। 

पुणे के रहने वाले प्रथमेश जाजू ने चांद की ये खूबसूरत तस्वीरें ली हैं।  इस तस्वीर तक आने के क्रम में उन्होंने चांद की पचास हजार से भी ज्यादा तस्वीरें ली है।

50 हजार फोटो के बाद मिली कामयाबी
प्रथमेश ने बताया है कि , 'मैंने 3 मई को रात 1 बजे तस्वीर कैप्चर की थी। मैंने करीब चार घंटे तक वीडियो और इमेज कैप्चर की। इसके बाद इसे प्रोसेस करने में 38-40 घंटे लगते हैं। 50,000 तस्वीरों के पीछे मुख्य वजह चांद की सबसे क्लियर तस्वीर उतारना था। मैंने सारी तस्वीरों को एक साथ स्टिच किया और चांद की बारीक जानकारी देखने के लिए तस्वीर को शार्प किया।'