logo

सावन खत्म! मुर्गे और अंडे के साथ प्याज की कीमत भी रुलाने को तैयार 

12047news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

22 अगस्त को सावन खत्म हो गया। सोमवार से मांस-मछली की मांग फिर से बढ़ गई है। मांस मछली से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि मुर्गे और अंडे की कीमत बढ़ सकती है। मुर्गे की कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी तो वहीं अंडे के दाम में 25 प्रतिशत। रांची पॉल्ट्री व्यापारी संघ के सदस्य ने बताया कि में मुर्गों को खिलाए जाने वाले आहार की कीमत काफी बढ़ गई है।  सोयाबीन खल और मक्के की कीमत पिछले नौ महीनों में दोगुनी हो गई है। मुर्गों का वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त सोयाबीन खल खिलाना ही पड़ता है। इससे मुर्गियां अच्छे किस्म के अंडे भी देती है। 

 

डीजल का असर पोल्ट्री फार्म पर 
व्यापारियों का कहना है कि डीजल काफी महंगा हो गया है। ट्रांसपोटेशन में काफी खर्च हो रहा है ऐसे में मार्जिन काफी कम हो गया है। अब तो राज्य में कई पाल्ट्री पालक इस काम को धीरे धीरे कर छोड़ रहें हैं क्योंकि सबकी आमदनी ना के बराबर हो रही है। राज्य में चिकन-अंडे और प्याज की जितनी खपत होटल व्यापारी भी अच्छी मात्रा में करते हैं। होटलों में भी नान-वेज मेन्यू के दाम बढ़ेंगे। होटल मालिकों का कहना है कि मुर्गी और अंडे के दाम बढ़ने से बड़े होटलों के साथ छोटे होटलों पर भी असर पड़ेगा। 

 

प्याज भी रुलाएगा 
रांची के प्याज विक्रेताओं ने बताया कि रांची में रोज 13-15 ट्रक प्याज आते है। अभी सिर्फ 11 ट्रक प्याज ही आ रहें हैं क्योंकि मध्य प्रदेश और मद्रास की बड़ी प्याज मंडियों में प्याज के दाम बढ़ गए हैं।  बरसात के कारण प्याज सड़ने लगे हैं। इसलिए प्याज के भाव बढ़ सकते हैं।