द फॉलोअप टीम, भोपाल:
मध्य प्रदेश में स्कूल खोल दिए गए हैं। मध्य प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय भी खोल दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक क्लास वन से फाइव तक के स्कूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोल दिया गया है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक ही स्कूल खोले गए हैं। क्लास में क्षमता के 50 फीसदी छात्रों को ही बैठना है। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बच्चे एक-दूसरे के साथ टिफिन शेयर नहीं करेंगे। तभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ का वैक्सीनेशन जरूरी होगा।

बच्चों की वापसी से स्कूलों में रौनक
आलिया नाम की एक छात्रा ने कहा कि स्कूल आना अच्छा लग रहा है। एक स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि अभिभावक थोड़े चिंतित जरूर हैं लेकिन उनको भरोसा है कि स्कूल में बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो सकेगी। गौरतलब है कि काफी लंबे वक्त बाद स्कूल खोले गए हैं।

झारखंड में भी स्कूल खोले गए हैं
इससे पहले केरल, दिल्ली, यूपी और झारखंड में भी स्कूल खोल दिया गया है। झारखंड में छठी क्लास से ऊपर के बच्चों के लिए स्कूल खोला गया है। यहां कोचिंग संस्थान भी खोल दिया गया है। कोचिंग में केवल 18 प्लस बच्चों को ही आने की इजाजत होगी। दिल्ली में भी छठी क्लास से 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। यूपी में भी कुछ गाइडलाइन्स के साथ स्कूल खोल दिया गया है। केरल में कोरोना के मामले ज्यादा हैं लेकिन स्कूल खोलने पर विचार किया जा रहा है।