logo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे वेटिकन सिटी, पोप फ्रांसिस से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे वेटिकन सिटी, पोप फ्रांसिस से की मुलाकात

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी इटली दौरे पर हैं। शनिवार को पोप फ्रांसिस से मुलाकात करने के लिए वह वेटिकन सिटी पहुंचे। यह कैथोलिक चर्च के प्रमुख के साथ उनकी पहली बैठक है। प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी थे। नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 2013 में पोप बनने के बाद उनसे मुलाकात की है। प्रधानमंत्री वेटिकन सिटी स्टेट के स्टेट सेक्रेटरी कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से भी मुलाकात करेंगे।

कोई एजेंडा नहीं

शुक्रवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था कि पीएम की पोप के साथ अलग से बैठक होगी। एक प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा, 'वह पोप से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।' श्रृंगला ने कहा था, प्रधानमंत्री जी 20 सत्रों में भाग लेंगे, जहां वह और भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। श्रृंगला ने बताया था कि वेटिकन ने वार्ता के लिए कोई एजेंडा तय नहीं किया है उन्होंने कहा था, जब परम पूजनीय (पोप) से चर्चा होती है तो कोई एजेंडा नहीं होता और हम इसका सम्मान करते हैं। 

जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा पहुंचे थे
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली पहुंचे। वहां उन्होंने रोम में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ संयुक्त बैठक की थी, जिसमें पृथ्वी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आर्थिक तथा लोगों के बीच परस्पर रिश्तों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी 29 अक्टूबर से दो नंवबर तक यूरोप की यात्रा पर