logo

PM मोदी की जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग, कहा- आप कोरोना के खिलाफ जंग में फील्ड कमांडर्स हैं

8585news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। 46 जिलों के जिलाधिकारी मीटिंग में शामिल हुए। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस मीटिंग में कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के जिलाधिकारियों ने भाग लिया था। संक्रमण हालात पर चर्चा हुई।

पीएम ने जिलाधिकारियों को दिया फॉर्मूला
प्रधानमंत्री मोदी ने जिलाधिकारियों को कोरोना के खिलाफ हथियार और फॉर्मूला के बारे में बताया। पीए मोदी ने जिलाधिकारियों से कहा कि वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारे पास तीन महत्वूर्ण हथियार हैं। पहला है लोकल कंटेनमेंट जोन। आक्रामक जांच। लोगों तक महामारी के विषय में सही जानकारी पहुंचाना। पीएम मोदी ने कहा कि टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर भी बल देते रहना होगा। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से कहा कि कोविड व्यवहार का पालन भी जरूरी होगा। 

पीएम ने जिलाधिकारियों को दी नई उपाधि
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि आप सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिले की पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों की अपनी अलग-अलग चुनौतियां हैं। पीएम ने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जिलो की चुनौतियों से भली-भांति वाकिफ हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब आपका जिला कोरोना के खिलाफ जंग जीतता है तो पूरा देश कोरोना के खिलाफ जीतता है। प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारियों को कोरोना के खिलाफ जंग में फील्ड कमांडर बताया।