logo

आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, इन मुद्दों पर हो सकती है बात

आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, इन मुद्दों पर हो सकती है बात
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ऑफिशियल ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि सोमवार सात जून को पीएम मोदी शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ये संबोधित किस विषय को लेकर होगा फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है। बहुत अधिक संभावना इस बात को लेकर है कि संबोधन कोरोना को लेकर होगा। 

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गयी है
गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर हो रही है। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मई महीने में जहां रोजाना 4 लाख तक मामले सामने आ रहे थे वहां अब 1 लाख मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। कह सकते हैं कि स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में है। इस बीच एक्टिव केस की संख्या भी 15 लाख से कम हो गयी है। दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान और झारखंड में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

कोरोना के मामलों में कमी आई है
बता दें कि कोरोना के मामलों में कमी आई है। इस बीच वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच टकराव जारी है। लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी केंद्र की आलोचना हो रही है। इस साल के अंत तक न्यूनतम 70 फीसदी आबादी के वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन्हीं मोर्चों पर पीएम मोदी अपनी बात कह सकते हैं।