द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
आज देश के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों विवादित कृषि कानून को वापस ले लिया है। जी हाँ आखिरकार प्रधानमंत्री को किसानों की मांग के आगे झुकना ही पड़ा। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को देश के नाम संबोधन में यह बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमने अच्छी नियत से इस कानून लाया था, लेकिन हम कुछ किसानों को समझाने में नाकाम रहे।

मोदी का 18 मिनट का संबोधन
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने किसानों की परेशानियों और चुनौतियों को बहुत करीब से देखा है। जब देश ने मुझे 2014 में प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा का मौका दिया, तो हमने किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। बहुत लोग अनजान हैं कि देश के 100 में से 80 किसान छोटे किसान हैं। उनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। इनकी संख्या 10 करोड़ से भी ज्यादा है। उनकी जिंदगी का आधार यही छोटी सी जमीन का टुकड़ा है। किसान इसी जमीन से अपने परिवार का गुजारा करते हैं। साथियों आज गुरु यह समय किसी को दोष देने का नहीं है। मैं आज पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है। इसी महीने हम इसे वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर देंगे।"
अभी वापस नहीं लेंगे आंदोलन
सरकार के इतने अहम फैसल पर किसान संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि हम तुरंत आंदोलन वापस नहीं लेंगे, बल्कि इन्हें संसद में वापस लेने का इंतजार करेंगे। बता दे कि किसान आंदोलन पिछले एक साल से जारी था।