logo

हर किसी की मिल सकती है कॉल-डिटेल और वॉट्सएप चैट मात्र 15 हजार में 

हर किसी की मिल सकती है कॉल-डिटेल और वॉट्सएप चैट मात्र 15 हजार में 

द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क:
देश में हर एक चीज बिकने लगी है और ऐसे में सोशल मीडिआ अकाउंट डिटेल भी अब बिक रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आपको किसी की भी यहां तक की प्रशासनिक अधिकारियों की कॉल डिटेल और साथ ही वॉट्सएप चैट तक भी मिल सकती है। जी हां 15 से 20 की रकम में आपको हर किसी का पर्सनल डिटेल मिल जाएगा। इस काम से जुड़ी कई डिटेक्टिव एजेंसियां भी सक्रिय हैं हालांकि, खुल के कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। लेकिन ईटीवी भारत में छपी रिपोर्ट इस बात की पुस्टि करती है कि ये सच है। 

जासूसी करना आसान हुआ
दुनिया मे हर किसी को किसी न किसी पर शक रहता ही है ऐसे में यदि आपको अपनी पत्नी या फिर किसी महिला मित्र या पुरुष मित्र की जासूसी करवाना है और उसके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना है तो आपके इसके लिए 15 से 20 हजार रूपए खर्च करना होगा। पैसे लेकर आप शहर के किसी भी सक्रिय प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसियां पर जाये काम हो जायेगा। वह एजेंसियां आपको किसी भी फोन नंबर की तीन महीने की कॉल डिटेल आपको 15 दिन के भीतर दे देगा। डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वालों का दावा तो यह भी है कि ऐसा वे किसी आम आदमी का ही नंबर नहीं, बल्कि किसी भी नंबर यहां तक भोपाल के ज्वाइंट कलेक्टर तक की कॉल डिटेल निकाल सकते हैं, हालांकि इसके लिए पेमेंट कुछ ज्यादा लगेगा। 

कई एजेंसियां ऑडियो-वीडियो कॉल डिटेल देने को तैयार
ईटीवी भारत के रिपोर्टर के मुताबित उन्होंने कई डिटेक्टिव एजेंसियां से बात की। जिनमें से कइयों ने तो प्यार, शादी और धोखे के मामले में जरूरी सबूत को लेकर नंबर का ऑडियो-वीडियो, काॅल डिटेल, वॉट्सएप चैट डिटेल जैसे सारे सबूत देने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि डिमांड डिटेल की डिमांड के मुताबिक फीस निर्धारित रहती है। 

कैसे करते है ये काम 
एक डिटेक्टिव एजेंसी संचालित करने वाले भोपाल के ही एक युवक नाम का खुलासा न करने की शर्त पर बताया कि  कॉल डिटेल और वॉट्सएप चैटिंग की डिटेल निकालने का यह पूरा खेल प्राइवेट टेलीकाॅम कंपनियों की मिलीभगत से चल रहा है। यह कॉल रिकाॅर्डिंग 10 से 15 हजार रुपये में दी जाती हैं। बता दें कि राजधानी भोपाल में ही कई डिटेक्टिव एजेंसियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड कर संचालित की जा रही हैं। इनकी जानकारी कई साइट पर भी उपलब्ध है। हालांकि अधिकांश डिटेक्टिव एजेंसी संचालक शुरुआत में अपने क्लाइंट से मिलने से कतराते हैं।  मोबाइल पर बातचीत भी वॉट्सअप काॅलिंग पर ही करते हैं, ताकि उनकी बातचीत रिकाॅर्ड न हो। 

एमपी एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट डिटेक्टिव के अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव से बातचीत में बताया कि मुझे नहीं पता कि कौन सी एजेंसियां हैं जो ऐसा काम कर रही हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट डिटेक्टिव के मुताबिक, मध्य प्रदेश के एसोसिएशन से सिर्फ 6 एजेंसियां रजिस्टर्ड हैं। इनके अलावा यदि कोई डिटेक्टिव एजेंसी इस तरह की गलत काम रही है तो उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।  उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि वे सावधान रहें। 


एमपी पुलिस कोई जानकारी नहीं 
क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने कहा कि अभी तक उनकी जानकारी में इस तरह की कोई शिकायत या राजधानी में ऐसी गतिविधियां हो रही हैं इसकी कोई जानकारी नही हैं। उन्होंने यह जरूर कहा कि यदि इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसियों को आपकी डिटेल निकलने से रोकने के लिए अभी केंद्रीय स्तर पर कोई नियम नहीं है।