logo

लड्डू गोपाल की मूर्ति लेकर अस्पताल पंहुचा पुजारी, डॉक्टरों ने बकायदा की मरहम पट्टी

लड्डू गोपाल की मूर्ति लेकर अस्पताल पंहुचा पुजारी, डॉक्टरों ने बकायदा की मरहम पट्टी

द फॉलोअप टीम, आगराः
वो दिन में भाग के देखे, रात में जाग के देखे, कभी अपने कमरे से, श्याम को झांक के देखें, अपनी जान से ज्यादा रखती, अपने लला का ध्यान, भगत के वश में है भगवान ।। यह गाना आपने जरूर सुना होगा जिसमें एक वृद्ध महिला की सच्ची कहानी को बताया गया है कि किस तरह से वह हर समय कृष्ण की भक्ति में लीन रहती है। अगर जरा भी कृष्ण को कोई तकलीफ हो जाए तो उस महिला का कलेजा मुंह को आ जाता है। कृष्ण की इसी तरह की अटूट भक्ति की एक और सच्ची कहानी का नजारा आज सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा है।

दरअसल, शुक्रवार को लेख सिंह नाम का पुजारी 'भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का इलाज करवाने अस्पताल गया था। रिपोर्ट के अनुसार, पुजारी सुबह 'लड्डू गोपाल' को स्नान करवा रहे थे तभी उनके हाथ से गलती से मूर्ति छूट गई, और उसकी बांह टूट गई । इस घटना से पुजारी काफी दुखी थे। ऐसे में जब वो प्रतिमा का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां के स्फाफ के होश उड़ गये। हालांकि, पुजारी की भावनाओं को समझते हुए डॉक्टर ने श्री कृष्णा' का पर्चा काटा और मूर्ति की टूटी हुई बांह पर पट्टी बांधी।

 

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक पुजारी टूटी हुई बांह वाली मूर्ति लेकर आया है और उसका इलाज कराने के लिए से रहा है। उन्होंने कहा कि पुजारी की भावनाओं को देखते हुए उन्होंने मूर्ति के लिए 'श्रीकृष्ण' के नाम पर पंजीकरण कराया और पुजारी की संतुष्टि के लिए मूर्ति पर पट्टी भी बांधी।

वहीं पुजारी ने बताया, 'मेरी गुहार को अस्पताल में किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। मैं अंदर से टूटा हुआ था, इसलिए अपने भगवान के लिए रोने लगा।' उन्होंने आगे कहा कि वो करीब 35 वर्षों से अर्जुन नगर के खेरिया मोड स्थित पथवारी मंदिर में पुजारी हैं। आज के वायरल वीडियों में भी  ऐसा ही कुछ हुआ है वीडियों में कृष्ण के लिए भक्ति और प्रेम देखने को मिल रहा है लोगों इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे।