logo

पंजाब: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा,  अपमान’ को लेकर नाराजगी जताई!

पंजाब: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा,  अपमान’ को लेकर नाराजगी जताई!

द फॉलोअप टीम, चंडीगढ़:

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने साढ़े चार बजे राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और बार-बार हो रहे ‘अपमान’ को लेकर नाराजगी जताई। 

मैं सरकार नहीं चला पा रहा हूँ!

मीडिया से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरा फैसला आज सुबह हो गया था, "मैं बातचीत के लहजे से अपमानित महसूस करता था। मैंने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस्तीफे की सूचना दे दी थी। उन्होंने कहा कि बार-बार विधायकों के साथ बैठक की जाती थी। पिछले दो महीनों में यह तीसरी बार हो रहा है, मै समझता हूं कि ऐसा माना जाता है कि मैं सरकार चला नहीं पा रहा हूं।" उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को जिस पर भरोसा होगा उसे सीएम बना देंगी। उन्होंने भावी मुख्यमंत्रियों के कयासों पर कोई जवाब नहीं दिया।

विधायक दल की बैठक

एक तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दिया है तो वहीं दूसरी ओर शाम पांच बजे विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इसमें विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है। कैप्टन के इस्तीफे के बाद से पंजाब कांग्रेस में एक बड़ी फूट देखने को मिल सकती है। कैप्टटन अमरिंदर सिंह से नाराज विधायक इस मीटिंग में नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ का नाम अगले सीएम के लिए दे सकते हैं।