द फॉलोअप टीम, नागौर:
रामायण काल के कुम्भकर्ण को सब जानते हैं। वो 6 महीने सोता था बीच में एक दिन उठता और फिर सो जाता था। आज आप यहां कलयुग के कुम्भकर्ण से मिलेंगे। जो साल के 365 दिन में 300 दिनों तक सोता है। जी हां सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है पर यह सच है। यह कहानी है राजस्थान के नागौर जिले की। व्यक्ति का नाम पुरखाराम है। पुरखाराम खाने से लेकर नहाना सब कुछ नींद में ही करता है। 42 साल का पुरखाराम एक अजीब बीमारी से ग्रसित है।
2 मिनट के लिए भी नहीं जग पाए
जब कुछ पत्रकार पुरखाराम के घर गए तो वो नींद में था। घर वालों ने तीन घंटे जगाने की कोशिश की तब जाकर वो सिर्फ 2 मिनट के लिए जागा और फिर सो गया। पुरखाराम को एक्सिस हायपरसोम्निया नाम की बीमारी है। घर वालों के अनुसार पुरखाराम अगर एक बार सो जाते है तो 25 दिनों तक नहीं जागते। ये सिलसिला 23 सालों से जारी है। परिजनों के मुताबिक पुरखाराम शुरू में 5 से 7 दिनों के लिए सोते थे। घर वाले डॉक्टर के पास गए लेकिन बीमारी का पता नहीं चला। धीरे-धीरे यह बीमारी बढ़ती गई। हालत ये है कि पुरखाराम महीने में न्यूनतम 25 दिन सोकर बिताते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि है कि यह एक्सिस हायरसोम्निया नाम की बीमारी है।
नींद में ही खाना खाते हैं पुरखाराम
पुरखाराम 2 मिनट के लिए जब पत्रकारों से बात करने उठे थे तो वो जाग नहीं सके। वहां भी वो बैठे-बैठे सो गए। उसी 2 मिनट के समय में पुरखाराम ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें दूसरी कोई दिक्क्त नहीं है, बस नींद ही नींद आती है। वो जागन तो चाहते है लेकिन शरीर उनका साथ नहीं दे रहा है। पुरखाराम की पत्नी और मां बताया कि खेतीबाड़ी से गुजारा हो रहा है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता होती है। नींद में ही परिजन खाना खिलाते हैं। शौच लगने पर पुरखाराम बेचैन हो जाता है, उन्हें उठाकर बाथरूम ले जाया जाता है। पुरखाराम की नींद का अब तक कोई इलाज नहीं मिला है।