द फॉलोअप टीम, डेस्क:
दुनिया की सबसे बड़ी पॉर्न वेबसाइट को ताइवान में एक गणित शिक्षक पढ़ाने के लिए उपयोग कर रहा है। अब तक इस शिक्षक ने गणित की कक्षाओं के 226 वीडियो को पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किया है। सबसे खास बात यह है कि यहां भी इस वीडियो को देखने वाले यूजर्स की कमी नहीं है। अब तक 19 लाख लोगों ने उसकी क्लास के वीडियोज को पॉर्नहब प्लेटफॉर्म पर देखा है।
चांग ह्सू है गणित शिक्षक का नाम
गौरतलब है कि ताइवानी शिक्षक का नाम चांग ह्सू है। वह पोर्नहब वेबसाइट पर (changhsumath666) यूजरनेम से अपने वीडियो को अपलोड करते हैं। उनके फॉलोअर की संख्या भी 7000 के ऊपर है। यह टीचर वर्तमान में पो*र्नहब के लिए 689 नंबर के कंटेंट निर्माता भी बन गए हैं।

689 नंबर का कंटेंट निर्माता
टीचर की इस उपलब्धि को बेहद खास माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि पो*र्नहब वेबसाइट पर 689 नंबर का कंटेंट निर्माता बनना आसान काम नहीं है। वो भी तब जब ऐसे वीडियो या कंटेट को देखने की उम्मीद नहीं कर सकता है। चांग ह्सू ने अपना पहला वीडियो इसी साल मई महीने में अपलोड किया था। वीडियो में टीचर हरे रंग के ब्लैकबोर्ड के सामने दिखाई देते हैं। इसके बाद वे एक के बाद एक गणित के सवालों को हल करना शुरू कर देते हैं। वह अपने व्यूवर्स से अपने वर्कआउट के बारे में बात भी करते हैं। उनके सभी वीडियोज 40-40 मिनट के हैं, जिसे उन्होंने "प्ले हार्ड, स्टडी हार्ड" टैगलाइन लगाकर अपलोड किया है।
वीडियोज की अनूठी मार्केटिंग के लिए कर रहे ऐसा
चांग ने बताया कि वीडियोज की अनूठी मार्केटिंग के लिए उसे पो*र्नहब वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं। वह केवल 'विशेष चीजों को विशेष स्थान पर' अपलोड कर रहे हैं। वह फीस लेकर भी पेड ट्यूटोरियल सर्विस दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पैसे देने वाले कस्टमर पोर्नहब पर वीडियो अपलोड करने के बाद ही मिले हैं। ऑनलाइन टीचिंग मार्केट में अब कॉंपीटीशन बहुत ज्यादा है। इसलिए मैंने ऐसा किया।