logo

सड़कों पर कचरा बीनने वाली, अंग्रेजी बोलती यह बुजुर्ग महिला आखिर कौन है  

11939news.jpg

द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु:

बेंगलुरु की सड़कों से एक कचरा चुनने वाली महिला का वीडियो सामने आया है। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर इसलिए तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हुई दिख रही है। बेहतरीन अंग्रेजी बोलने वाली महिला आखिर सड़कों पर जीवन बिताने को मजबूर क्यों है। सचिना हेगर नाम की एक महिला ने वीडियो शेयर किया है। सचिना ने लिखा कि काम के सिलसिले में वह रास्ते से गुजर रही थीं, तभी वह इस महिला से टकराईं। जब उन्होंने उस महिला से बातचीत शुरू की तो देखा कि वह एकदम फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही हैं।

 

 

 

7 साल रही जापान में 

महिला ने सचिन को बताया कि 7 साल तक जापान में रही है। वह जापान में एक घर में काम करती थी। लेकिन जब उनकी जरूरत खत्म हो गई तो उसे इंडिया वापस भेज दिया गया। यहां आने के बाद उसे कहीं काम नहीं मिला। दरबदर वह भटकती रही अंत में वह सड़क से कचरा बीनने लगी और उसी से जो पैसे मिलते उससे गुजारा करने लगी। जब उससे सचिना ने पूछा कि आप अकेले रहतीं हैं, तो उस महिला ने बताया कि प्रभु यीशु के रहते हुए इस दुनिया में कोई अकेला नहीं है। हालांकि, सचिना जल्दबाजी में महिला का नाम नहीं पूछ पाईं। 

 

भावपूर्ण आवाज है महिला की 

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अच्छी अंग्रेजी बोलने वाली महिला की भावपूर्ण आवाज है। इस आवाज के लोग फैन हो गए है। सचिन तो उनका नाम नहीं पूछ पायी लेकिन बाद में जब महिला की खोज की गयी और उससे नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम सेसिलिया मार्गरेट लॉरेंस बताया। सचिना हेगर ने उनसे बात चीत के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर पोस्ट किए। वीडियो को शेयर करते हुए सचिना ने इसे कैप्शन दिया, 'कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं।  आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों ओर देखें।  कुछ सुंदर और कुछ दर्दनाक, लेकिन हे, कुछ फूलों के बिना जीवन क्या है।