logo

बंगाल हिंसा के विरोध में रघुवर दास का धरना, कहा- चुभती है विपक्षी पार्टियों की चुप्पी

8141news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धरना दिया। रघुवर दास ने अपने कार्यालय में ही धरना दिया। रघुवर दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटना विचलित करती है। चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है। बंगाल चुनाव के पहले हिंसा, आगजनी, बमबारी और तोड़फोड़ की घटना हुई। चुनाव परिणाम आने के बाद भी उन्हीं घटनाओं का दोहराव हो रहा है। ये लोकतांत्रित व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। 

विपक्षी पार्टियों की चुप्पी चुभती है! 
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बंगाल चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों में हमला किया गया। महिला कार्यकर्ताओं का साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी। रघुवर दास ने कहा कि इन घटनाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि ये बात तब और टीसती है जब पूरा विपक्ष मौन साध लेता है। मोमबत्ती गैंग बिल में घुस जाता है। अवॉर्ड वापसी गैंग ओझल हो जाता है। 

पाखंडी है तृणमूल कांग्रेस पार्टी! 
रघुवर दास ने तृणमूल कांग्रेस के लिए पाखंडी शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देने वाली टीएमसी को ये शायद पता नहीं कि भारतीय जनता पार्टी कितना संघर्ष कर यहां तक पहुंची है। रघुवर दास ने कहा कि बंगाल की लड़ाई भी भाजपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी वहां तीन से 80 सीटों तक पहुंची है। रघुवर दास ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या लोकतंत्र में पराजित लोगों का कत्लेआम जायज है।