logo

PM के आंसू उन परिवारों की आंख नहीं पोंछ पाएंगे जिन्होंने महामारी में अपनों को खोया- राहुल गांधी

PM के आंसू उन परिवारों की आंख नहीं पोंछ पाएंगे जिन्होंने महामारी में अपनों को खोया- राहुल गांधी
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर तय है। सरकार को अभी से ही तैयारी करनी होगी। राहुल गांधी ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कई सुझाव भी दिया। 

तीसरी लहर की चेतावनी को गंभीरता से लेना होगा
राहुल गांधी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने कोरोना की दूसरी लहर की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके सरकार ने वक्त रहते कोई एक्शन नहीं लिया। इस वक्त पूरा देश जानता है कि महामारी की तीसरी लहर आने वाली है। दोबारा वही गलती दोहराई जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हॉस्पिटल में बेड, ऑक्सीजन, जीवनरक्षक दवाइयों सहित अन्य उपकरणों को लेकर उचित तैयारी नहीं की गई थी। तीसरी लहर के आने से पहले ही स्वास्थ्य ढांचे में सुधार संबंधी तैयारी कर लेनी चाहिए। 

राहुल गांधी ने तीसरी लहर को लेकर कई सुझाव दिया
राहुल गांधी ने श्वेत पत्र जारी किया। राहुल गांधी ने श्वेत पत्र जारी करके सरकार को कोरोना महामारी की तीसरी लहर से जुड़ी तैयारियों को लेकर कई सुझाव भी दिया। राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को आर्थिक रूप से मदद दी जाये ताकि तीसरी लहर में आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। राहुल गांधी ने ये भी कोरोना की कोरोना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के आश्रितों को मुआवजा मिलना चाहिए। वैक्सीनेशन की कारगर उपाय है। कल वैक्सीनेशन को लेकर अच्छा काम हुआ है लेकिन केवल 1 दिन के लिए ऐसा करने से बड़ा बदलाव नहीं आएगा। लोगों को हर रोज बड़ी मात्रा में टीका लगाना होगा। वैक्सीनेशन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में बंटवारा सही नहीं है। 

कांग्रेस के श्वेत पत्र से इनपुट ले सकती है मोदी सरकार
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी का श्वेत पत्र केंद्र सरकार द्वारा की गई गलतियों को उजागर करने के लिए है। सरकार इससे इनपुट लेती है तो सरकार को काफी फायदा होगा। राहुल गांधी ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैक्सीनेशन को लेकर सुझाव दिया था तो केंद्रीय मंत्री ने उनका मजाक उड़ाया था। अब 2 माह बाद सरकार को वही करना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना काल में कई वैसे लोगों की जान गई जिनको बचाया जा सकता था। इसकी वजह केवल और केवल हॉस्पिटल में बेड की कमी। ऑक्सीजन की कमी रही। 

निजी अस्पतालों में वैक्सीन का पैसा लेना गलत है
राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि केवल भारत ही ऐसा देश है जहां निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए पैसा देना पड़ रहा है। बाकी देशों में हर जगह फ्री वैक्सीन दी जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी पहले भी मार्केटिंग में घुसे थे। नतीजा पूरा देश बुगत रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आंसू उन परिवारों के आंसू नहीं पोंछ पाएंगे जिन्होंने अपनों को खोया है। राहुल गांधी ने कहा कि तीसरी लहर की तैयारी बहुत जरूरी है।