logo

गोवा में बाइक राइड पर निकले राहुल गांधी, लोगों से बताया कांग्रेस का मेनिफेस्टो

गोवा में बाइक राइड पर निकले राहुल गांधी, लोगों से बताया कांग्रेस का मेनिफेस्टो

द फॉलोअप टीम, पणजी:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा की सैर कर रहे हैं। देखा जाए तो शनिवार को उन्होने चुनावी बीगुल फूंक दिया है। राहुल बेम्बोलिम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पणजी के आजाद मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर फूल चढ़ाए। वह हेलमेट लगाकर और मास्क पहनकर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर घूम रहे है। उन्होने अपनी बाइक राइड का वीडियो भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होने मछुआरों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया।

 

पायलट सेवा का इस्तेमाल
राहुल गांधी ने बाइक के लिए 'पायलट सेवा' का इस्तेमाल किया, जो गोवा में आम आदमी के लिए टैक्सी सर्विस है और बेहद पॉपुलर है। राहुल की इस बाइक राइड को मतदाता को लुभाने की रणनीति बताई जा रही है। गोवा में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 2022 की शुरुआत में खत्म हो रहा है । इसलिए पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुट गई है। मछुआरों से मुलाकात कर राहुल ने वादा कि वह गोवा को 'कोल हब' नहीं बनने देंगे। 

कांग्रेस का मेनिफेस्टो 'गारंटी' होता है 
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो 'गारंटी' होता है "प्रॉमिस" नही। पार्टी का नया मेनिफेस्टो पूरी तरह ट्रांसपेरेंट है। हमने छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था जो की हमने पूरा किया। आप पंजाब और कर्नाटक में भी जाकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं।