logo

झमाझम बारिश ने झारखंड में गर्मी से दिलाई राहत, अभी ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज

8120news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:  
राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में प्रचंड गर्मी से राहत मिली। बता दें कि मंगलवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग (weather department) ने बताया कि पिछले दो दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 33 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं दो दिन पहले यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री पार था।

अभी यूंही बना रहेगा तापमान 
मौसम विज्ञान रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी के मौसम में आए ऐसे बदलाव का कारण एयर सर्कुलेशन (Air circulation)है, जो पश्चिम की ओर से एक ट्रफ झारखंड में है और दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार होते बंगाल में प्रवेश कर गया है। कारणवश रांची सहित पूरे झारखंड में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि अगले पांच दिनों तक रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है।