logo

राज कुंद्रा और रयान थार्प को अदालत ने भेजा पुलिस हिरासत में, शिल्पा क्या उठा रही कदम 

राज कुंद्रा और रयान थार्प को अदालत ने भेजा पुलिस हिरासत में, शिल्पा क्या उठा रही कदम 

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

पोर्नोग्राफी कंटेंट मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा और रयान थार्प को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने राज कुंद्रा और रयान थार्प को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। राज कुंद्रा पर इससे पहले भी कई आरोप लगे हैं।  भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा की आज कोर्ट में पेशी थी। सोमवार देर रात को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर पोर्न वीडियो बनाने और उन्हें मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए पब्लिश करने के आरोप हैं। 

पूरा बॉलीवुड हैरान 

मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने फरवरी में दर्ज एक मामले का खुद खुलासा किया। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हैरान है, जो पहले ही ड्रग के सेवन से जुड़े मामले पर कानून की रडार में है। सूत्रों के अनुसार जांचकर्ताओं ने कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। जबकि पूरे रैकेट में अन्य ज्ञात और अज्ञात व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। नागराले ने कहा है, 'अश्लील फिल्में बनाने और कुछ एप्स के माध्यम से उन्हें प्रकाशित करने को लेकर क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, गिरफ्तारी भी कर ली गई है। क्योंकि राज ही इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं।  उन्होंने आगे कहा, 'हमारे पास इस संबंध में कई सबूत हैं. आगे की जांच जारी है। 

शिल्पा हो रही परेशान 

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी काफी परेशान हैं। उन्होंने बीते दिन गिरफ्तारी की खबर सुनते ही डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' के शूटिंग टाल दी है। सोमवार तक यह तय था कि आज शिल्पा शेट्टी बतौर जज डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' के चौथे सीजन के दो एपिसोड्स की शूटिंग करेंगी। लेकिन जैसे ही पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की खबर आई, शिल्पा शेट्टी ने शो की शूटिंग करने का प्लान बदल दिया। अक्सर हर सोमवार या फिर मंगलवार में से एक दिन होती है और वीकएंड के दोनों एपिसोड्स की शूटिंग एक ही दिन में की जाती है।