द फॉलोअप टीम, गोरखपुर:
हम अकसर सुनते हैं कि लोग पढ़ते-पढ़ते पागल हो जाते हैं। सफलता न मिलने पर भी लोग अजीबो गरीब कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है IAS बनने का सपना संजोए हैदराबाद की रजनी टोपा के साथ। उन्होंने दो बार यूपीएससी के लिए प्रयास किया। लेकिन इस प्रयास में सफल नहीं हो पाई और अपनी इस असफलता से वह इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया। आईएएस का सपना देखने वाली रजनी आज सड़क पर कचरा बिनते हुए नज़र आई हैं।
एचआर की नौकरी तक छोड़ दी
हैदराबाद के वारंगल की रजनी टोपा का सपना था कि वह IAS अधिकारी बने। इसलिए उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर की नौकरी तक छोड़ दी और यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में जुट गई। दो प्रयासों के बाद भी जब वह सफल नहीं हो पाई, तब वह धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगी। उनकी स्थिति इतनी बिगड़ गई, कि उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और सड़क पर रहने लगीं। 23 जुलाई को वह यूपी के गोरखपुर में सड़क पर कचरा चुनती हुई नज़र आईं।'

कूड़ेदान के पास चावल चुनती हुई देखी गई थी
रजनी टोपा बहुत बुरी स्थिति में गोरखपुर के तिवारीपुर थाने के पास देखी गईं। वहां वह कूड़ेदान के पास फेंके हुए सूखे चावल को चुन कर खा रही थी। लोगों ने देखा तो पुलिस को ख़बर किया। पुलिस जब मौके पर वहाँ पहुँची, तो वह फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोल रही थी। तब पुलिस ने उसे मातृछाया चैरिटेबल फाउंडेशन भेजा। उनका इलाज़ चल रहा है और अब उनकी स्थिति में कुछ सुधार भी है।
MBA तक की पढ़ाई की है रजनी ने
रजनी के पिता ने मातृछाया चैरिटेबल फाउंडेशन के अधिकारियों को बताया कि रजनी ने साल 2000 में एमबीए की पढ़ाई फ़र्स्ट क्लास से पास की थी। वह IAS बनना चाहती थी। दो बार परीक्षा में असफलता के बाद वह अवसाद में चली गई।
फिर से पढ़ाई शुरू करने की उम्मीद
उसकी स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। जब पूरी तरह से मानसिक स्थिति बिगड़ गई तो नवंबर में वह घर छोड़कर चली गई। इलाज़ के बाद हालत में कुछ सुधार होने पर रजनी को उनके परिवार के पास ले जाया गया है। उम्मीद है कि रजनी जल्द ही ठीक हो जाएंगी और फिर से अपने करियर की शुरुआत करेंगी।