logo

उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम अब रंजीत हत्या केस में फंसा, अदालत 25 को सुनाएगी फैसला

11934news.jpg

द फ़ॉलोअप टीम, रोहतक:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के बलात्कार केस में 20 साल की और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वो रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। अब डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उसकी परेशानी बढ़ने जा रही है। बुधवार को CBI की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है और राम रहीम को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। सुरक्षा कारणों से उसे बाहर नहीं ले जाया जाता है। 24 अगस्त को राम रहीम की पेशी होनी है। माना जा रहा है कि  इस मामले में फैसले के बाद राम रहीम की सजा और बढ़ाई जा सकती है।

8 साल पहले हुई थी रंजीत की हत्या 
डेरा के ही सेवक रहे खट्‌टा सिंह ने रणजीत सिंह की हत्या का आरोप राम रहीम पर लगाया था। दरअसल, खट्‌टा सिंह को लगता था कि रंजीत सिंह ही यौन  शोषण मामले से संबंधित चिटि्ठयां जगह-जगह भेजता था।  कोर्ट में  खट्‌टा सिंह ने कहा कि रणजीत सिंह ने ग़ुमनाम चिटि्ठयां अपनी बहन से लिखवाई थीं।  इसलिए राम रहीम ने 16 जून 2002 को सिरसा डेरे में उसको मारने का आदेश दिया था।’ 10 जुलाई 2003 को रंजीत सिंह की हत्या हो गई थी।

बहस के फाइनल दस्तावेज जमा किये बचाव पक्ष ने 
बुधवार को सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए दोनों आरोपी राम रहीम और कृष्णा।  आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल कोर्ट में मौजूद थे। इस मामले में फाइनल बहस के सारे दस्तावेज़ बचाव पक्ष के वकील CBI कोर्ट में जमा कर दिया है।  कोर्ट ने CBI से इस पर बहस करने के लिए पूछा, लेकिन जांच एजेंसी ने बहस नहीं की।