द फॉलोअप टीम, मुंबईः
बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में एक नाम रणबीर कपूर और आलिया का भी आता है। फैंस दोनो को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। मीडिया में दोनों अक्सर छाए रहते हैं। दोनों पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी इंतजार में हैं। इन दिनों रणवीर अपनी एक अजीब हरकत की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उन्होने आलिया के लंहगें में लात मार दी थी और यह हरकत वीडियो में रिकार्ड हो गयी।
सीढ़ियों पर से उतर रही थी
दरअसल आलिया को बैंगनी कलर के खूबसूरत लहंगा पहन रखा था, और वह सीढ़ियों से उतर रही थी। तभी उनका लहंगा पीछे की तरफ से, वहां लगी एक फूलों की माला में फंस गया। रणबीर उनके पीछे खड़े है, आलिया का लहंगा उनके को पैरों टकरा जाता है तो वह उनके लंहगा में लात मार कर उसे हटाते है। यह बात वीडियो नेटिजन्स को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी, उनका मानना है कि रणबीर ने आलिया अपमान किया है।

लोग दे रहे प्रतिक्रिया
यह वीडियों सामने आने पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लोग लिख रहे हैं कि इससे यह पता चलता है कि ''रणबीर कपूर किस तरह का व्यक्ति है और अपने गर्लफ्रेंड के लिए कितना सम्मान करता है'' वहीं एक यूजर ने लिखा "रिश्ते की परवाह किए बिना वह असभ्य था, कृपया किसी भी महिला के कपड़ों के साथ ऐसा न करें." एक ने लिखा, "यह इतना अपमानजनक आदमी है" यह वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है''। कुछ लोगों ने आलिया को दूसरे आदमी की तलाश की सलाह दी।