logo

रांची सांसद संजय सेठ ने शुरू किया एक घर-एक पेड़ अभियान

9429news.jpg
द फॉलोअपटीम, रांची:
 "एक घर एक पेड़" के नारे के साथ विश्‍व पर्यावरण दिवस पर रांची के सांसद संजय सेठ ने अभियान की शुरुआत की। आगाज इंडियन ट्रस्ट फ़ॉर रूरल हेरिटेज एंड डेवलपमेंट में वृक्षारोपण से हुआ। मौके पर ग्रामीण विकास के हेरिटेज एंबेसडर श्रीदेव सिंह ने सांसद को एक पेड़ भी भेंट किया। सांसद सेठ ने संस्था के इस कार्य की सराहना की और कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हमने पेड़-पौधों और ऑक्सीजन के महत्व देखा है। इस लिहाज से यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कड़ी बनेगा।


अभियान की शुरुआत देश के 3 राज्यों में: एसडी सिंह
श्रीदेव सिंह ने बताया कि एक घर एक पेड़ अभियान की शुरुआत देश के 3 राज्यों में की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड शामिल है। इस अभियान में अधिक से अधिक युवा जुड़ सकें, यह उनका प्रयास है। ऐसे प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम 1000 पौधे लगाने का काम संस्था के द्वारा किया जाएगा ताकि ग्रामीण भारत हरा भरा और स्वच्छ बन सके।