logo

रांची: PLFI के पूर्व एरिया कमांडर सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, सबका रहा है आपराधिक इतिहास

8200news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
रांची पुलिस को प्रदेश में उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पीएलएफआई के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी संगठन की मजबूती के लिए लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे। पुलिस को इस बात की खबर मिल गयी। पुलिस ने पीएलएफआई के पूर्व एऱिया कमांडर सहित पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर ये कार्रवाई की गयी। 

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली थी सूचना
जानकारी के मुताबिक रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी लेवी वसूलने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी ने सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा, गोल्डन यादव, सूरज महतो, सहजाद अंसारी और असलम खान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, चार गोली, कार्बाइन का खाली मैगजीन और तीन मोबाइल बरामद किया है।

लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे उग्रवादी
जानकारी के मुताबिक एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा संगठन को मजबूत करने के लिए अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा मुसुंग पुड़ी टोला में कुछ उग्रवादी के साथ बैठकर देव सिंह मुंडा लेवी, रंगदारी, के साथ साथ लूट पाट की योजना बना रहा है। एसएसपी के निर्देश पर सिली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस निर्धारित स्थान पर पहुंची को उग्रवादी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर पांचों को धर-दबोचा। 

सभी उग्रवादियों का रहा है आपराधिक इतिहास 
एसएसपी ने बताया कि पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा के खिलाफ रांची के अनगड़ा थाने में कुल 8 मामले दर्ज हैं। गोल्डन यादव के खिलाफ मैक्लुस्कीगंज, चान्हो और खलारी थाना में कुल सात मामले दर्ज हैं। सूरज महतो के खिलाफ ओरमांझी थाना में तीन मामला दर्ज है। शहजाद अंसारी के खिलाफ भी खलारी थाना में 2 मामला दर्ज है।