logo

रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों की समस्या से अवगत कराया  

14798news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

रांची प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों की समस्या से उन्हें अवगत कराया। कोरोना काल में मृत पत्रकारों को मुआवजा, पत्रकार पेंशन लागू करने एवं पत्रकारों पर हो रहे हमलों सहित कई समस्याओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

आर्थिक सहायता का आग्रह किया 
प्रतिनिधिमंडल ने हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार मुक्तिनाथ गिरी जो किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लेकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। 


अध्यक्ष सचिव सहित सदस्य थे शामिल 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले प्रतिनिधिमंडल में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष  राजेश कुमार सिंह, महासचिव अखिलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर एवं कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार सिंह 'मंटू' शामिल थे।