logo

इस दिन से शुरू होने जा रही है प्रीपेड ऑटो सेवा, अब नहीं देना होगा ऑटो चालक को मनमाना भाड़ा

16574news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची  रेलवे स्टेशन फिर 31 दिसंबर से प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए यात्रियों को 300 रु किराया देना होगा। रात में 20 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा। इसमें ऑटो चालक मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। स्टेशन से बाहर निकलकर ही यात्रियों को पहले ही किराया देना होगा। इसके बाद वह ऑटो में बैठ पायेंगे। इसमें आरपीएफ की टीम सहायता करेगी।

दूरी के हिसाब से भाड़ा तय

बता दें कि पहले भी प्रीपेड ऑटो की सेवा थी, जिसे बीच में ही बंद कर दिया गया था। 2010 में प्री पेड ऑटो सेवा नगर निगम की ने शुरू की थी। लेकिन बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण बंद हो गई थी। इस बार इसके लिए पहले बाकायदा बूथ बनाया जाएगा। ऑटो की बुकिंग काउंटर से की जाएगी। ऑटो बुकिंग की रसीद यात्रियों को दी जाएगी। ऑटो का किराया रूट और दूरी के हिसाब से तय किया जाएगा। ऑटो बुक करने पर स्टेशन से कहां का कितना किराया होगा, इसकी सूची भी बूथ के बाहर लगाई जाएगी। 

मनमाना किराया लिया जाता था 
रांची रेलमंडल ने जिला परिवहन प्राधिकार को विभिन्न रूट का किराया तय करने के लिए पत्र भेजा था। विभिन्न मार्गों का किराया तय होने के बाद प्रीपेड सेवा शुरू की जा रही है। स्टेशन पर रेगुलर ऑटो का आवागमन होता है। ये ऑटो वाले तो कई बार मनमाना किराया वसूलते हैं। वहीं यात्रियों से विवाद भी होता है।