द फॅालोअप टीम, मुंबई
अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह से माता सीता पर बनने जा रही फिल्म के लिए संपर्क किया गया है। इस फिल्म का टाइटल हैं- सीता। रणवीर के फैंस को ये जानकर बहुत हैरानी होगी कि उनके चहेते स्टार को अब बड़े पर्दे पर रावण के वेश मे देखा जाएगा, जिसकी तैयारी चल रही है। अगर सब सही रहा तो रणवीर सिंह फिल्म सीता में रावण का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
कंगना निभाएंगी माता सीता का किरदार
किरदार के लिए करीना कपूर और आालिया भट्ट के नाम विचार किया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सीता एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है जिसे बाहुबली की तरह तैयार किया जाएगा। फिल्म के लिए पहले करीना कपूर खान को सीता का रोल दिया जा रहा था, लेकिन ज्यादा फीस की मांग करने के कारण उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है। आपको बता दें कि अब फिल्म सीता के लिए एक्ट्रेस कंगना रनोत को फाइनल कर लिया गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में ये फिल्म साइन की है। पहला पोस्टर भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।

रणवीर सिंह के खाते में कई फिल्में और हैं
सीता के अलावा रणवीर सिंह के पास कई बड़ी फिल्मों के भी ऑफर हैं। रणवीर ने हाल ही में करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साइन की है जिसमें उनके साथ गली बॅाय की को स्टार आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इसके अलावा रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू-बावरा में भी दिखेंगे। फिल्म '83' फिल्म भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज काफी लंबे समय से टाली जा रही है।

रामायण को भी बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी
इस बीच ये भी खबरें आ रहूी हैं कि दीपिका पादुकोण, त्रतिक रोशन और महेश बाबू को लेकर भी एक पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म की तैयारी चल रही है। इसका टाइटल रामायण होगा। अब आप सोच रहे होगें कि रणवीर सिंह को जिस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है वो रामायण से कैसे अलग है, तो आपको बता दें कि जब भी हमने टीवी पर राम और सीता की कहानी देखी है, उसे हमेशा ही भगवान राम के त्याग को दिखाया गया है। फिल्म सीता के जरिए पहली बार दर्शक उस भाव को महसूस करेंगे, जो सीता मां ने किया था। इस फिल्म को सीता मां के परिपेक्ष्य से दर्शाया जाएगा।