logo

150 साल बाद दिखा दुर्लभ उल्लू, सिर्फ  15 सेकेंड के लिए आया था बाहर 

150 साल बाद दिखा दुर्लभ उल्लू, सिर्फ  15 सेकेंड के लिए आया था बाहर 

द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क:


हमें ऐसा लगता है कि हमने दुनिया की लगभग चीजें देख ली हैं लेकिन अभी भी कई ऐसी चीजें या जीव है जिसे शायद हमने ना देखा हो। उनमें से एक है  Shelley Eagle प्रजाति का उल्लू। यह उल्लू दुर्लभ है। इंसानी नजरों से दूर। यह उल्लू वर्षों बाद दिखा है। यह अफ्रीका के वर्षा वनों में पाया जाता है । इस बड़े उल्लू को ब्रिटेन के एक साइर्टिस्ट ने तस्वीरों में कैद किया है।

 

16 अक्टुबर को दिखा था 
इस उल्लू को 16 अक्टूबर के दिन देखा गया था।  उल्लू की यह प्रजाति काफ़ी रेयर है। Dr Joseph Tobias, जोकि इंपीरियल कॉलेज, लंदन में लाइफ साइंस के विभाग में कार्यरत है, उन्होंने अपने साथी डॉ. रॉबर्ट विलियम के साथ मिलकर इन तस्वीरों को कैप्चर किया।

इसकी आंखें पूरी काली थी 
सबसे बड़ी बात कि यह उल्लू सिर्फ 15 सेकेंड के लिए ही दिखा था । उसकी आंखें पूरी काली थी और इसका साइज काफी बड़ा था। डॉ. जोसेफ ने बताया कि जब पहली बार उन्होंने इसे देखा तो सोचा कि यह कोई बड़ी सी चील है। इसके बाद वो पेड़ के नीचे वाली शाखा में बैठा और उन्होंने दूरबीन से उसे देखा तो उन्हें पता चला कि यह वो ही उल्लू है जिसे कई वर्षों से देखने की चाह थी। 

 

कई वर्षों से खोज रहे थे 
Dr Nathaniel Annorbah, का बताया है कि यह एक बहुत बड़ी खोज है। कई टीमें इस रहस्यमयी पक्षी के बारे में वर्षों से जानकारी जुटा रही थी । बता दें कि इस उल्लू के बारे में सबसे पहले 1872 में Richard Bowdler Sharpe ने जिक्र किया था। फिलहाल इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि शिकारियों की नजर इस उल्लू पर ना पड़ जाए ।